-->

What is SQL in Hindi

What is SQL in Hindi – SQL क्या है?

  1. SQL का पूरा नाम Structured Query Language (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज) है।
  2. SQL एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल डेटाबेस में data को insert, delete, search, और update करने के लिए किया जाता है।
  3. SQL एक कंप्यूटर लैंग्वेज है जिसका प्रयोग relational database में डेटा को स्टोर करने, manipulate करने और retrieve करने के लिए किया जाता है।
  4. SQL भाषा का निर्माण IBM (International Business Machines Corporation) के द्वारा 1970 में किया गया था।
  5. सरल शब्दो में SQL को समझे तो यह एक प्रकार की प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका प्रयोग यूजर के द्वारा Database पर काम करने के लिए किया जाता है जैसे डेटा को create , update और delete करना।
  6. यह भाषा सबसे सरल भाषा मानी जाती है क्योकि SQL का syntax सबसे आसान होता है। किसी भी भाषा की कठिनाई उसके सिंटेक्स से पता चलती है।
  7. सभी रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) जैसे कि- MySQL, MS Access, Oracle, Sybase, SQL server, और infomix आदि SQL का इस्तेमाल करते हैं।
  8. SQL एक डेटाबेस सिस्टम नही है बल्कि यह एक Query language है।
  9. SQL की मदद से यूजर डाटाबेस में डेटा को एक्सेस कर सकता है।
  10. इसके द्वारा यूजर डाटाबेस में डेटा को define और manipulate कर सकता है।
  11. इसके द्वारा यूज़र डाटाबेस में tables को create और drop कर सकता है।
  12. SQL के द्वारा यूज़र डेटाबेस में procedures, functions और views को create कर सकते हैं।
  13. अगर आपको डेटाबेस में SQL लैंग्वेज की queries को परफॉर्म करना है तो आपको अपने कंप्यूटर में डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम को install करना पड़ेगा।

SQL Commands in Hindi – SQL की कमांड

इसकी बहुत सारीं commands होती हैं नीचे आपको इसके बारें में दिया गया है- 

CREATE – इस कमांड के द्वारा यूज़र डेटाबेस में नयी table को create करता है।
ALTER- इस कमांड के द्वारा Database में बदलाव किया जाता है।
DROP– इस कमांड का इस्तेमाल करके डेटाबेस की Table को delete किया जाता है।
SELECT- इसका प्रयोग table की rows को एक्सेस करने के लिए किया जाता है।
INSERT- इसका प्रयोग table में नयी row को create करने के लिए किया जाता है।
UPDATE- इस कमांड का इस्तेमाल टेबल की rows को बदलने के लिए किया जाता है।
DELETE- इस Command के द्वारा टेबल की row को डिलीट किया जाता है।
GRANT– इस कमांड का इस्तेमाल यूज़र को Privilege (विशेष-अधिकार) प्रदान करने के लिए किया जाता है।
REVOKE- इस कमांड का प्रयोग यूज़र से privilege (विशेष-अधिकार) वापस लेने के लिए किया जाता है।

Advantages of SQL in Hindi – SQL के फायदे

  1. SQL में बहुत बड़ा code लिखने की जरूरत नही पड़ती। इसमें हम सरल commands का इस्तेमाल करके डाटाबेस को आसानी से access और maintain कर सकते हैं।
  2. इसमें बड़ी मात्रा के data को बहुत तेजी से access किया जा सकता है। इसमें किसी भी कार्य को करने में बहुत कम समय लगता है जिससे समय की बचत होती है।
  3. यह बहुत ही portable होता है अर्थात इसका इस्तेमाल हम कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट और यहां तक कि मोबाइल फोन में भी कर सकते हैं।
  4. SQL लैंग्वेज को सीखना और समझना बहुत ही आसान है। इसे कोई भी व्यक्ति बहुत कम समय में सीख सकता है क्योंकि यह बहुत ही सरल लैंग्वेज है।
  5. यह एक standard लैंग्वेज है। इसको ISO और ANSI ने approve किया है।
  6. यह client-server आर्किटेक्चर को सपोर्ट करती है।

Disadvantages of SQL in Hindi – SQL के नुकसान

  1. SQL भाषा का इंटरफ़ेस काफी complex (कठिन) होता है जिसके चलते इसका प्रयोग करने में यूजर को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
  2. इसके कुछ version काफी महँगे होते है। इसलिए कुछ programmers इसका इस्तेमाल नही करते।
  3. यह यूजर को पूरी तरह से डेटाबेस को नियंत्रित करने की अनुमति प्रदान नहीं करता।
  4. SQL की Security (सुरक्षा) बहुत ही कमजोर होती है। इसलिए hacker इसको hack करके यूज़र का महत्वपूर्ण डेटा चुरा लेते हैं। 

Types of SQL Statements in Hindi

 SQL statements 5 प्रकार के होते हैं-

1- Data Definition Language (DDL)

DDL को Data Definition Language कहा जाता है। इसका प्रयोग डेटाबेस में Conceptual schema को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।
DDL का इस्तेमाल डेटाबेस में table के structure को बदलने के लिए किया जाता है. जैसे table को create करना, delete करना, और टेबल को alter करना आदि.
DDL के कुछ कमांड CREATE , ALTER , DROP और TRUNCATE होते है।

2– Data Manipulation Language (DML)

DML को डेटा मैनिपुलेशन लैंग्वेज कहा जाता है। इसका इस्तेमाल डेटाबेस में manipulation करने के लिए किया जाता है.
DML भाषा का प्रयोग करके यूजर डेटाबेस में मौजूद डेटा में बदलाव कर सकता है.
DML भाषा का उपयोग SQL डेटाबेस में ज्यादा मात्रा में किया है। DML में INSERT , UPDATE और DELETE जैसे कमांड मौजूद होते है।

3– Data Control Language (DCL)

DCL को Data Control Language कहा जाता है। इसका इस्तेमाल DBMS user को अधिकार (authority) प्रदान करने और वापस लेने के लिए किया जाता है.
DCL में उपयोग होने वाले कमांड GRANT और REVOKE है।

4– Transaction Control Language (TCL)

TCL को Transaction Control Language कहा जाता है। इसका इस्तेमाल केवल DML command के साथ ही किया जाता है.
TCL में उपयोग किए जाने वाले मुख्य कमांड COMMIT , ROLLBACK और SAVEPOINT है।

5– Data Query Language (DQL)

DQL का इस्तेमाल डेटाबेस से data को fetch करने के लिए किया जाता है. अर्थात् इसका उपयोग डेटाबेस से डेटा को प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। DQL को DRL (डेटा रिट्रीवल लैंग्वेज) भी कहते DQL में सिर्फ SELECT कमांड का प्रयोग किया जाता है।

Applications of SQL in Hindi – SQL के अनुप्रयोग

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है-

  1. इसका इस्तेमाल developers और DBA (Database administrator) के द्वारा scripts को लिखने के लिए किया जाता है।
  2. इसका इस्तेमाल डेटाबेस में मौजूद डेटा को manipulate करने के लिए किया जाता है जिसकी मदद से यूजर डेटा create और modify कर सकता है।
  3. इसका प्रयोग डेटाबेस में जानकारी को स्टोर करने के लिए और जानकारी को बदलने के लिए किया जाता है।
  4. इसका प्रयोग डेटाबेस में मौजूद डेटा को मैनेज करने के लिए किया जाता है।
  5. इसका इस्तेमाल डेटाबेस में मौजूद डेटा को पुनप्राप्त (retrieve) करने के लिए किया जाता है।
  6. इसका प्रयोग डेटाबेस में table को डिलीट और अपडेट करने के लिए किया जाता है।

What is MySQL in Hindi ( Read this also )


Reference :- gurru99.com

अगर आपके लिए What is SQL in Hindi (एसक्यूएल क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.